चरखी दादरी :- हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर काफी बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। चरखी दादरी से खबर आई है कि इस बार हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी चक्का जाम करेंगे और सरकार हड़ताल भी भुगतेगी।
बताया जा रहा है कि रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों को समझौता होने के बाद भी पूरा नहीं किया गया है। अब रोडवेज कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर सरकार के खिलाफ रोष जताया है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल सहित बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी मांग को लेकर करेंगे चक्का जाम
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य कृष्णा की अगुवाई में दादरी रोडवेज बस स्टैंड परिसर में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है। वहीं कुछ कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने सरकार पर मांग पूरा न करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने कहा है कि 21 सूत्रीय मांगों को लेकर उनकी लड़ाई अभी भी जारी है ।हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी काफी समय से अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो कर्मचारियों को चक्का जाम करना पड़ेगा।