G20 सम्मेलन भारत का खर्चा अन्य देशो की तुलना में कितना कम या जाना

न्यू दिल्ली: G20 सम्मेलन 2023 का सफल समापन हुआ है। भारत की अध्यक्षता में हुए इस शिखर सम्मेलन की बहुत प्रशंसा हो रही है। भारत सरकार ने जी20 समिट पर भारी रकम खर्च की है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, 9 से 10 सितंबर को हुए इस समिट में 4,100 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हुआ है (g20 समिट खर्च)। सरकार कहती है

G20
G20

कि इस रकम में से अधिकांश स्थायी निर्माण में खर्च हुआ है। जी20 शिखर सम्मेलन के बाद भी यह संरचना काफी उपयोगी होगी। रिकॉर्ड्स के अनुसार, इन खर्चों को मोटे तौर पर बारह कैटेगरीज में बांटा गया है। 2023-24 के बजट में जी20 सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए 990 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे। वास्तव में बजट से लगभग चार गुना अधिक खर्च हुआ। इस आयोजन के लिए दिल्ली सरकार ने बड़े पैमाने पर धन खर्च किया है। आइए देखें कि इससे पहले अन्य देशों ने जी20 समिट की मेजबानी पर कितना खर्च किया था।

1. इंडोनेशिया: 2022 में बाली में G20 समिट हुआ था। कथित तौर पर, इस शिखर सम्मेलन का बजट 364 करोड़ रुपये से अधिक था, यानी करीब 674 अरब इंडोनेशियाई रुपये।

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

2. जापान: 2019 में जापान में G20 शिखर सम्मेलन हुआ था। ‘द वर्ल्ड रैंकिंग’ ने एक्स पर ट्वीट किए गए आंकड़ों के अनुसार, जापान के ओसाका में हुए इस समिट में 320 मिलियन डॉलर, या 2,660 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

3. अर्जेंटीना: 2018 में ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में G20 शिखर सम्मेलन हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका बजट लगभग 11.2 करोड़ डॉलर, यानी करीब 931 करोड़ रुपये था।

4. 2017 में जर्मनी ने G20शिखर सम्मेलन में भाग लिया। जर्मनी की आधिकारिक जी20 वेबसाइट के अनुसार, हैम्बर्ग में हुई इस समिट पर 72.2 मिलियन यूरो, यानी 642 करोड़ रुपये खर्च हुए।

5. 2016 में Hangzhou, चीन में G20 शिखर सम्मेलन हुआ था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस समिट पर 24 अरब डॉलर खर्च हुए थे। यह मूल्य लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये है।

6. ऑस्ट्रेलिया: 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने G20 सम्मेलन की मेजबानी की थी। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में हुई इस समिट की मेजबानी में 400 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। साथ ही सुरक्षा पर सौ मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च किए गए थे। कुल 2,653 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुआ।

7. रूस: 2013 में G20 सम्मेलन रूस में हुआ था। 2013 में रूस ने जी20 सेंट पीटर्सबर्ग शिखर सम्मेलन को आयोजित किया, जिसका खर्च लगभग 2 अरब रूबल था, यानी 170 करोड़ रुपये से अधिक था।

2011 में फ्रांस ने G20 समिट की मेजबानी की। इस आयोजन पर लगभग 712 करोड़ रुपये या 8 करोड़ यूरो की लागत आई थी।

9. कनाडा: 2010 में कनाडा ने G20 सम्मेलन की मेजबानी की थी। इस समिट पर करीब 4351 करोड़ रुपये या 715 मिलियन सीएडी खर्च किए गए थे।

Hello friends, my name is Sunny Singh, I am working as an author on Haryana Update, before this I have worked as a writer on Khabar Express. I have provided all the information related to Haryana on Haryana Updates.

Leave a Comment