New Delhi: सोना (Gold) हर व्यक्ति को पसंद होता है। इस संसार में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसको सोना नहीं पसंद होगा। सोने के इस्तेमाल से कई सारी बेहतरीन ज्वेलरी बनाई जा सकती हैं। कई लोग सोने का इस्तेमाल इन्वेस्टमेंट के रूप में भी करते हैं और हमारे भारत में बड़े बुजुर्गों का कहना है कि जिसके घर में सोना होता है वह आराम से सो सकता है। दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं इंग्लिश सोना काफी महंगा मिलता है।
हमारे देश भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹60000 प्रति ग्राम है। हम आपको अगर यह कहें कि एक ऐसी जगह है जहां पर आपको सोना ₹17000 सस्ता मिल सकता है तो आपको शायद हमारी बात पर यकीन ना होगा परंतु दोस्तों ऐसा संभव है लेकिन इसके लिए आपको पड़ोसी देश भूटान में जाना पड़ेगा। हम आपको बता दें कि भूटान में काफी सस्ता सोना मिल रहा है इसलिए लोग सस्ते सोने के लिए सऊदी अरब की बजाय भूटान जाना पसंद करते हैं।
क्यों मिलता है भूटान में सोना (Gold) सस्ता?
हमारे पड़ोसी देश भूटान में कुछ महीने पहले एक बड़ी घोषणा की गई थी। उस देश का कहना है कि वह अब टैक्स फ्री गोल्ड बेचेगा (Duty Free Gold)। इस घोषणा का फायदा भारत सहित अन्य देश उठा सकते हैं लोग पर्यटन के तौर पर बाहर जा रहे हैं और काफी ज्यादा मात्रा में सस्ता सोना खरीद के ला रहे हैं। दोस्तों जैसा कि आप सब जानते ही होंगे पहले सस्ते सोने के लिए लोग दुबई जाया करते लेकिन अब वह भूटान जा रहे हैं।
भूटान में कितना सस्ता मिल रहा है सोना (Gold) ?
दोस्तों भारत में चल रहे 24 कैरेट के सोने की कीमत ₹60440 प्रति 10 ग्राम है। अगर हम आपको इतने ही सोने की कीमत भूटान देश में बताया तो आप जरूर हैरान हो जाएंगे क्योंकि भूटान में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 48741 भूटानी रुपया है। अधिकतर लोग को पता भी होगा परंतु हम आपको बता दें कि भूटान और भारत की करेंसी कीमत लगभग समान है। इस प्रकार भारतीय व्यक्ति भूटान जाकर 10 ग्राम सोने को ₹48741 में खरीद सकता है। इसकी मत के अनुसार आपको ₹16699 प्रति 10 ग्राम सस्ता सोना भूटान देश में मिलेगा ।
क्या है भूटान देश की शर्तें?
अगर आप भी भूटान जाकर सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको भूटान की तरफ से जारी की गई शर्तों का पालन करना होगा।
•भूटान सरकार की तरफ से टूरिस्ट सेटिस्फाई होटल में कम से कम एक रात का स्टे करना अनिवार्य है।
•अगर कोई भी टूरिस्ट भूटान में सोना खरीदना चाहता है तो उसको यूएस डॉलर लाने होंगे। ऐसा भूटानी इसलिए किया है क्योंकि भूटान वैश्विक बाजारों से ड्यूटी फ्री सोना खरीदने के लिए जीरो प्रॉफिट पर इन डॉलर का उपयोग करता है।
•भूटान में s.d.f. को 2022 में अनिवार्य बना दिया गया था। टूरिज्म टैक्स की बात की जाए तो भारतीयों को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति ₹1200 से ₹1800 का भुगतान करना पड़ेगा। वही दूसरे देशों की बात की जाए तो वहां के पर्यटकों को 65 से $200 के बीच का भुगतान करना पड़ेगा।
भूटान जाकर कितना सोना खरीद सकते हैं?
भारतीय बाजार में भूटान जाकर सस्ता सोना लेकर व्यापार करने का एक अच्छा जरिया बन चुका है परंतु आप केवल कुछ लिमिट तक ही सोना खरीद सकते हैं। आपको एक सीमित मात्रा में ही सोना भारत लाने की इजाजत मिलेगी।सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टेक्स एंड कस्टम के नियम के अनुसार एक भारतीय पुरुष ₹50000 मूल्य का करीब 20 ग्राम और एक भारतीय महिला ₹100000 मूल्य का करीब 40 ग्राम टेक्सफ्री सोना भारत ला सकते हैं। भूटान से सोना खरीदने के लिए खरीदारी किसी भी देश से की जा सकती है।
1 thought on “Duty Free Gold: सोना (Gold) खरदने वालो की लगी लाइन ,यंहा मिल रहा है 17000 तक सस्ता सोना ये होगी कीमत”